WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महेश राजभर से मिले अरविन्द राजभर, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, प्रशासन को दी चेतावनी

*महेश राजभर से मिले अरविन्द राजभर, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, प्रशासन को दी चेतावनी*

रिपोर्ट सुरेश कुमार राजभर।

 

*वाराणसी/चंदौली*: महेश राजभर से मिलने पहुंचे अरविन्द राजभर जी ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। पीड़ित से मुलाकात के बाद उन्होंने दोषी पुलिस वालों के ऊपर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।

 

अरविन्द राजभर ने स्पष्ट किया कि सिटी स्कैन व मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

मौके पर एसीपी प्रीतक कुमार, एडीसीपी नीत मैडम, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, एसएचओ सिंधोरा, एसएचओ चोलापुर, एसएचओ फूलपुर सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सीओ और एसएचओ स्तर के अधिकारी भी घटनास्थल पर उपस्थित थे।

 

इस दौरान संगठन के तमाम पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अरविन्द राजभर की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जांच की बात कही जा रही है।

Leave a Comment