महाराज महेंद्र रिपुदमान सिंह भदावर स्मृति वालीबाल तीस अक्टूवर सै एक नवम्बर तक बाह में
उत्तर प्रदेश पुलिस सहित देश की प्रमुख टीमों सै खेलेंगी स्पोर्ट्स हास्टल की टीमे
बाह।आगरा।महाराज महेंद्र रिपुदमन सिंह भदावर स्मृति वालीबाल का तीन दिवशीय आयोजन बाह के जूनियर हाई स्कूल के मैदान पर 30ओकक्टूबर सै एक नवम्बर तक होगा..।
यह जानकारी शैलेन्द्र शिकरवार की अध्यक्षता में गठित आयोजन समिति ने बैठक करके दी..। समिति में वालीबाल के प्रसिद्ध कोच रमेश भदौरिया, आशुतोष नेहरू संरक्षक, ह्रदय नरायण शर्मा महासचिव, मुकेश शर्मा सह सचिव, अरुण दुवे व विकास चतुर्वेदी को उपाअध्यक्ष केसाथ अलकेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. समिति में आधा दर्जन लोग सदस्य बनाए गये हैं.
उद्घाटन व समापन समारोहो के लिए अरिदमन सिंह,पक्षालिका सिंह केसाथ त्रिपुदमन सिंह भदावर के नाम तय हुऐ. महासचिव ह्रदय नरायण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस सहित देश की प्रमुख टीमों सै खेलेंगी स्पोर्ट्स हास्टल की टीमे…। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति की अगली बैठक 25अक्टूबर को आयोजन स्थल पर अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शिकर वार की अध्यक्षता में होगी.














