WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधीर दुबे ने फीता काटकर किया लीला का शुभारंभ, दशहरा पर होगा रावण वध, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

 

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधीर दुबे ने फीता काटकर किया लीला का शुभारंभ, दशहरा पर होगा रावण वध

 

बाह(आगरा)बाह नगर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला प्रांगण में श्री रामलीला मंचन में राम विभीषण मित्रता, नागपाश एवं लक्ष्मण शक्ति लीला का भव्य मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला प्रांगण में पहुंच रहे हैं।

इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधीर दुबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका स्वागत किया।

मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और विभीषण की मित्रता, नागपाश प्रसंग तथा लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण चित्रण किया गया। लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया और पूरा रामलीला प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर रमेश शर्मा, निशु गर्ग, हर्षित गर्ग, गोपाल गुप्ता, बंगाली सविता,राजू शर्मा, रमाशंकर शुक्ला, गोपेश शर्मा, अरुण दुबे, श्याम गुप्ता, राजेश वफा, अभिषेक भटेले, राजेश पांडे, पवन पुरोहित,शानू तिवारी,राहुल टूटा एवं राकेश सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी उत्तम दुबे ने बताया कि रविवार को दशहरा के पावन अवसर पर रामलीला प्रांगण में रावण वध लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की।

Leave a Comment