*एटा – त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त कर चलाया सघन चैकिंग अभियान।*
——————————-
आज दिनांक 19.10.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत अधीनस्थों सहित कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना सकीट क्षेत्रान्तर्गत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, प्रमुख चौराहों, तथा सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही मदिरा/शराब की दुकानों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।
इस दौरान थाना प्रभारी मधु दुबे सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।













