रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (प्रधान- संपादक)
नई दिल्ली/फतेहपुर। पत्रकारों, अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सशक्त संगठन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार करते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर फतेहपुर जनपद के दो ऊर्जावान व्यक्तित्वों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी) के *केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर*, *राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी*, *केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम आसरे*, *राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सह प्रदेश प्रभारी अभिषेक शर्मा शास्त्री*, *राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता फोरम विपिन कुमार शर्मा*, *राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशन एवं क्लाउड मीडिया सेल सत्यदेव पांडे*, *राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंट मीडिया सेल सुनील कुमार गुप्ता*, *राष्ट्रीय अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल राम मिलन जायसवाल*, *राज्य चेयरमैन कमल कुमार मिश्रा* एवं *उत्तर प्रदेश कोर कमेटी* के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया।
उत्तर प्रदेश के *प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजभर* एवं *फतेहपुर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार* ने संयुक्त रूप से पदों की घोषणा की।
*1. लवकुश कुमार को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष (चिकित्सा फोरम)*
शेखपुर, खखरेरू, खागा, फतेहपुर निवासी *श्री लवकुश कुमार पुत्र श्री मंगल प्रसाद* को उनकी सक्रियता, सामाजिक सेवा भावना और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए *उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष (चिकित्सा फोरम)* के पद पर मनोनीत किया गया है।
*2. सुनील कुमार विश्वकर्मा को मिली अधिवक्ता फोरम की कमान*
वहीं ग्राम कस्बा सोहन, तहसील खागा, जिला फतेहपुर निवासी *श्री सुनील कुमार विश्वकर्मा पुत्र श्री अनंत प्रसाद* को *जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता फोरम, फतेहपुर (उ.प्र.)* की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री विश्वकर्मा लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय के हितों और न्यायिक जागरूकता के लिए कार्य करते रहे हैं।
संगठन के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजभर ने कहा कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से फतेहपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी। चिकित्सा फोरम और अधिवक्ता फोरम के माध्यम से जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुसार निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।















