जरूरी संदेश / अपील
सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सादर नमस्कार।
आप सभी को सूचित किया जाता है कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के तत्वाधान में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सुरक्षा को लेकर एक *मीडिया महापंचायत* का आयोजन किया जा रहा है।
आज देश में सच लिखने वाले पत्रकारों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। झूठे मुकदमे, धमकियां और उपेक्षा अब आम बात हो गई है। इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का समय आ गया है।
इसी कड़ी में *29 नवंबर 2026 को लखनऊ में ‘पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति महापंचायत’* का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक *एके बिंदुसार* ने देश के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया, यूट्यूब चैनल और न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार साथियों तथा सभी सामाजिक योद्धाओं से अपील की है कि भारी संख्या में लखनऊ पहुंचकर इस ऐतिहासिक महापंचायत को सफल बनाएं।
यह सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लिया गया एक संकल्प है।
आइए, 29 नवंबर को लखनऊ चलें और अपनी एकता का परिचय दें।
निवेदक –
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी।
केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली















