*भारतीय मीडिया फाउंडेशन का आधिकारिक स्पष्टीकरण*
*किसी भी राजनीतिक, धार्मिक और जातिगत टिप्पणी से संगठन का कोई लेना-देना नहीं – संस्थापक ए.के. बिंदुसार*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की ओर से यह स्पष्ट किया जाता है कि सोशल मीडिया पर बीजेपी-आरएसएस , ब्राह्मणवाद एवं मनुवाद को लेकर वायरल हो रहे एक लेख से हमारे संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।
यदि इस प्रकार का कोई भी बयान हमारे यूनियन के किसी सदस्य या पदाधिकारी द्वारा दिया जा रहा है, तो वह उनका पूर्ण रूप से व्यक्तिगत बयान माना जाएगा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन उस बयान का समर्थन नहीं करता।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी एक गैर-राजनीतिक, गैर-धार्मिक, गैर-जातिगत संगठन है। हम किसी भी धर्म, किसी भी जाति, किसी भी मजहब और किसी भी राजनीतिक विचारधारा के खिलाफ नहीं हैं, न ही हम किसी पर टिप्पणी करने वाली संस्था हैं।
हमारा एकमात्र उद्देश्य है –
1. पत्रकारों के हितों, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना।
2. सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए काम करना।
3. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाना।
4. सच और सही को सामने लाना, लेकिन किसी को टारगेट बनाकर नहीं, किसी जातिवाद, वर्गवाद या विचारवाद के नाम पर नहीं।
हम सभी इंसान हैं और हम इंसानियत की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। हम भाईचारे, एकता और अखंडता में विश्वास रखते हैं और उसी के आधार पर भारत के नागरिकों के हितों के लिए काम करने वाले लोग हैं।
हम अपने मौलिक अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
अतः सभी से अनुरोध है कि किसी भी भ्रामक बयान को संगठन का आधिकारिक बयान न माना जाए। अफवाहों पर ध्यान न दें।
*- ए.के. बिंदुसार*
*संस्थापक, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी*














