WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जैंगारा की स्वाभिमान सभा में रालोद की हुंकार,विशाल सभा को जयंती चौधरी ने किया संबोधित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

जैंगारा की स्वाभिमान सभा में रालोद की हुंकार,विशाल सभा को जयंती चौधरी ने किया संबोधित

 

आगरा । फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जैंगारा गांव में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान सभा में पदाधिकारियों और नेताओं ने हुंकार भरी। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सभा को संबोधित किया।

वे कार्यक्रम स्थल पर करीब तय समय के अनुसार पहुंचे,पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहले से ही मौके पर पहुंच चुके थे। आयोजकों के अनुसार सभा में करीब 5000 हजार लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद थी। इस आयोजन के जरिए ब्रज क्षेत्र में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सभा में आगरा के अलावा मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और राजस्थान के भरतपुर से भी लोग पहुंचे। सभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों को दी गई थी। नेताओं और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से सभा में पहुंचने की अपील की थीं। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से आयोजित स्वाभिमान सभा में नेताओं ने स्वाभिमान, किसान हितों और पार्टी की मजबूती का संदेश दिया। इस सभा में भरतपुर से आए रालोद विधायक ने कहा कि जैंगारा से निकला जयकारा केवल ब्रज क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक गूंजेगा। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की बात आई है, इसलिए स्वाभिमान सभा का आयोजन हो रहा है। वक्ता ने कहा कि वे पूर्वांचल से आते हैं, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह के चाहने वालों की बड़ी संख्या देखकर उन्हें यहां आने पर गर्व महसूस हो रहा है, वहीं, तेजपाल सिंह ने कहा कि इसी धरती से अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठी थी। यहां के लोगों ने काला पानी की सजा तक झेली, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने इस धरती को करिश्माई बताया।

तेजपाल सिंह ने कहा कि चौधरी परिवार की तीन पीढ़ियों ने किसानों और जनहित के लिए काम किया है। आज इस विरासत को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि लोकदल मजबूत होगा तो किसान भी मजबूत होंगे

Leave a Comment