WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फिरोजाबाद: नवरात्रि पर्व को लेकर मक्खनपुर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने खुद संभाली मुख्य चौराहे की कमान

रिपोर्ट: राहुल शर्मा (पत्रकार), फिरोजाबाद 

मक्खनपुर (फिरोजाबाद): आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मक्खनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने स्वयं पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहे पर उतरकर मोर्चा संभाला।

निरीक्षण के दौरान चौराहे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस टीम ने आवागमन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी।

थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और आम नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment