*वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब होने के आरोप को लेकर मामला चर्चा में है।*
अधिवक्ता नित्यानंद राय ने दावा किया है कि मंदिर के शिखर पर करीब 7 जगहों से सोना गायब है और वहां सोने जैसा पेंट किया गया है।
इस संबंध में 23 सितंबर को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंदिर के सभी ट्रस्टियों को लिखित शिकायत भेजी गई थी।
शिकायत के बाद PMO द्वारा मामले का संज्ञान लेने और इंटरनल जांच शुरू होने की बात कही गई है।
शिकायतकर्ता ने मंदिर की वेबसाइट पर मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
वहीं, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सोना गायब होने और शिखर क्षतिग्रस्त होने संबंधी खबरों को भ्रामक और निराधार बताया है।
मंदिर न्यास के मुताबिक, अप्रैल 2026 में क्षतिग्रस्त हुआ शिखर मंदिर के लॉकर में सुरक्षित रखा गया है।
प्रशासन ने IIT मद्रास की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत कराए जाने की बात भी कही है।














