पुलिस द्वारा किया गया फर्जी बी.एस. मेडिकल कालेज एवं यूनिवर्सिटी मारहरा का भण्डा फोड , पांच लोग किऐ गये गिरफ्तार , भारी मात्रा में फर्जी शैक्षणिक सामग्री बरामद
( डी फार्मा, बी फार्मा,बीएससी नर्सिंग, जीएनएम ,एएनएम ,डीएमएलटी ,बीएम एलटी, बीएएमएस की फर्जी डिग्रियां देकर युवाओं का करते थे आर्थिक शोषण )
एटा ! एसपी सिटी श्वेताभ पांडे बताया कि दिनांक 16.09.26 को थाना मारहरा पर पीआरवी के माध्यम से वादी रामसेवक द्वारा सूचना दी गयी कि वादी के भाई सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल नि0 ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा को बी0एस0 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से तीन व्यक्ति गाड़ी ERTIGA से अपहरण करके ले गए हैं, तथा दो लाख रुपये फिरौती की माँग कर रहे हैं।जिसके सम्बन्ध में सतेन्द्र कुमार उपरोक्त की पत्नी द्वारा थाना मारहरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया। आवेदिका के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 167/2026 धारा 333/140(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के कुशल नेतृत्व में थाना मारहरा के प्रभारी योगेंद्र सिंह द्वारा तत्काल जाँच व कार्यवाही की गयी तो तथ्य सामने आया कि कॉलर रामसेवक द्वारा अपने भाई सतेन्द्र कुमार उपरोक्त के अपहरण व फिरौती की माँग के सम्बन्ध में पुलिस को झूठी व भ्रामक सूचना दी गयी थी तथा सतेन्द्र कुमार उपरोक्त द्वारा विभिन्न कोर्सों में फर्जी एडमिशन के नाम पर रुपये की ठगी की जा रही थी ।
“वर्ष 2022 से सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा द्वारा बी0एस0 मेडिकल कालेज एण्ड यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी कालेज चलाकर लगातार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रम D.Pharma, B.Pharma, B.Sc. Nursing, D.M.L.T., B.M.L.T., B.A.M.S. , G.N.M, A.N.M में प्रवेश दिलाने एवं शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त किए जाने तथा जाली दस्तावेज बनाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जाने की बात सामने आई है ।
जिसके सम्बन्ध में थाना मारहरा पर मु0अ0सं0- 168/2026 धारा 318(2)/338/336(3)/340(2)/111 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान थाना मारहरा पुलिस ने प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ, बरामद दस्तावेजों के परीक्षण तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं बैंक संबंधी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर विवेचना में अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार अभियुक्तगण सतेंद्र कुमार पुत्र दर्शनपाल सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा,भगवान दास पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा , नरेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र इतवारी लाल निवासी मौ0 पैठ कस्बा व थाना मारहरा ,गौरव अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी पंखा वाला बाग नदरई गेट थाना कोतवाली कासगंज, मौ0 शरीफ कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मौ0 गफूरगंज कस्बा व थाना मारहरा द्वारा वर्ष 2022 से एक कथित फर्जी विश्वविद्यालय/शैक्षणिक व्यवस्था संचालित किए जाने तथा उसकी आड़ में लगातार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने एवं शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त किए जाने की बात सामने आई है । साथ ही दस्तावेजों में फर्जी मार्कशीट, परीक्षा संबंधी अभिलेख, छात्र-छात्राओं के आई-कार्ड, एडमिशन फार्म, Attendance रिकॉर्ड, विभिन्न पाठ्यक्रमों की फाइलें, कॉलेज की मोहर तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री मिली है।
प्रथम दृष्टया सामने आया है कि छात्रों एवं उनके अभिभावकों से शिक्षा, एडमिशन, परीक्षा तथा शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर धनराशि प्राप्त की जाती थी। लेकिन जब स्थानीय पुलिस ने दस्तावेजों की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो मामला केवल फीस वसूली के साथ मार्कशीट से लेकर Attendance तक छात्रों का पूरा फर्जी रिकॉर्ड मिला पुलिस द्वारा बरामद अभिलेखों में छात्रों की फर्जी सेमेस्टर वाइज मार्कशीट, Enrollment Number, Roll Number, Attendance, Admission Form एवं ID Card सहित विभिन्न शैक्षणिक रिकॉर्ड पाए गए हैं। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।















