WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की 15 दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की 15 दिवसीय प्रदर्शनी शुरू*

 

 

आगरा। आगरा कॉलेज परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 15 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। 19 सितंबर 2026 को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में एमएलसी विजय शिवहरे, आगरा कॉलेज के प्रधानाचार्य सी.के. गौतम, भाजपा आगरा महानगर महामंत्री महेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. निधि शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम, गौरव शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। प्रदर्शनी आगामी 15 दिनों तक लोगों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी का माध्यम बनेगी।

Leave a Comment