WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्राथमिक विद्यालय जिरसमी में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*#एटा…*
*सीडीओ व बीएसए ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण*

*प्राथमिक विद्यालय जिरसमी में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी*

*श्रीकरा में विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता का लिया जायजा*

जनपद एटा के विकासखंड शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जिरसमी एवं प्राथमिक विद्यालय श्रीकरा का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एटा की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न शैक्षिक मानकों की स्थिति का जायजा लिया।

जिरसमी विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी

प्राथमिक विद्यालय जिरसमी के निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। भोजन स्वादिष्ट एवं पौष्टिक पाया गया।
निरीक्षण में सभी पैरामीटर पूर्ण पाए गए। अधिकारियों ने विद्यालय के समस्त स्टाफ के कार्यों की सराहना की।

संयुक्त टीम ने प्राथमिक विद्यालय श्रीकरा का औचक निरीक्षण किया। यहां भी सभी विद्यार्थी स्कूल यूनिफॉर्म में उपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षा चार के एक छात्र से गणित के प्रश्न पूछकर उसकी शैक्षिक दक्षता का आकलन किया। छात्र ने पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए। वहीं, एक छात्रा से संस्कृत में कविता सुनाने को कहा गया, जिसे छात्रा ने सुनाया।

Leave a Comment