WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रयागराज में पारिवारिक कलह बना मारपीट का कारण, बुजुर्ग पिता ने पत्नी-पुत्र और पुत्रवधू पर लगाया घर से निकालने और दस्तावेज जलाने का आरोप – हंडिया थाने में न्याय की गुहार।

पंकज कुमार यादव की खास रिपोर्ट।

  • : पीड़ित मो. सलीम ने थाना प्रभारी को दिया प्रार्थना पत्र, कहा – लात-घूंसों से पीटकर किया घर से बेघर।

हंडिया, प्रयागराज। थाना क्षेत्र के ग्राम डँडो से एक पारिवारिक विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक बुजुर्ग पिता ने अपनी ही पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू पर मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना प्रभारी हंडिया को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

श्रीमान थाना प्रभारी, थाना हंडिया, प्रयागराज।
विषय: पत्नी एवं पुत्र द्वारा मारपीट करने के संबंध में।
घटनाक्रम दिनांक: 11-05-2026 (घटना दिनांक 10-05-2026)
प्रार्थी:मो० सलीम, पुत्र – स्व० रामनाथ पाल, ग्राम – डँडो, हंडिया, प्रयागराज

प्रार्थी मो० सलीम ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि दिनांक 10-05-2026 को सुबह वह अपने घर पर बैठा था। तभी उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बात-विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा पुत्र भी वहाँ आ गया और विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि गुस्से में आकर पुत्र ने प्रार्थी को जमीन पर पटक कर लात-घूंसों से पिटाई करना शुरू कर दिया, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी ने उसके तीन जोड़ी कपड़े जला दिए हैं।

इतना ही नहीं, प्रार्थी का आरोप है कि उसके पुत्र ने उसके आधार कार्ड, पहचान पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जला दिए और धमकी देते हुए कहा कि “जाओ जो करना है कर लो।”

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद उसकी पत्नी श्रीमती आमिना बेगम और उसकी पुत्रवधू सोनी ने एक साथ मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

वर्तमान में पीड़ित बेघर होकर न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। पीड़ित ने हंडिया पुलिस से विनम्र निवेदन किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाने की कृपा करें।

बार बार पीड़ित प्रार्थना दे रहा है फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment