*प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’*
*कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया फल वितरण शिविर का शुभारंभ*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीति से विकास के साथ बदल रही देश की दशा योगेंद्र उपाध्याय*
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ऐतिहासिक सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में एक भव्य फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना के साथ की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज और राष्ट्र सेवा के महत्व पर विशेष जोर दिया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प को समर्पित है। उनके जन्मदिवस को ‘सेवा पखवाड़े’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाना हमारे लिए गौरव की बात है। आज देश मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत योजना और मुफ्त राशन योजना बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन और प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य और वरिष्ठ डॉक्टरों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।इस मौके पर प्रमुख रूप सुभाष मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा,मंडल महामंत्री मुकुल जोशी, प्रेम सिंह धाकड़,राजीव कुशवाहा टीटू भाई ,विकाश महाजन,रानी माहौर, नगीना चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक मौजूद रहे।















