WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत– मेजर जनरल डा० श्री पाल, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत– मेजर जनरल डा० श्री पाल

 

नयी दिल्ली। गत दिवस कालकाजी स्थित श्री रामकृष्ण सरस्वती विद्या निकेतन के सभागार में तृप्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मां अमृता देवी स्मृति सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) डा० श्री पाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। नेपाल त्रासदी मानवीय लोभ का जीता जागता उदाहरण है। इसलिए हमें प्रकृति संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासरत रहकर अपनी जीवनशैली को बदलना होगा तभी धरती बचेगी। आज का पर्यावरण व समाज परिवर्तन हेतु समर्पित योद्धाओं का सम्मान समारोह पर्यावरण कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निबाहेगा।

 

प्रारंभ में वृक्षारोपण के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता जल विशेषज्ञ व वाक फार यमुना कैंपेन के संयोजक डा० शिवसिंह रावत ने की। प्रारंभ में फाउंडेशन के प्रमुख श्री अशोक मेहता ने फाउंडेशन के क्रिया कलापों के बारे में जानकारी दी और वृक्षारोपण ही नहीं, वृक्ष बचाने का भी अनुरोध किया। समारोह के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत ने मां अमृता देवी के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए इस आयोजन में उपस्थित समाज व पर्यावरण की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करने वाले योद्धाओं की सराहना की व कार्यक्रम की सफलता की कामना की। समारोह में विशिष्ठ अतिथि विश्व जल परिषद के सदस्य डा० जगदीश चौधरी व लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संस्थापक महासचिव श्री अभय सिन्हा ने प्रकृति के रक्षक बनकर एक प्रहरी की भूमिका निबाहने की सभी पर्यावरण कार्यकर्ताओं से अपील की।

 

समारोह में एटा से श्री संजीव कुमार यादव सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम को समाज सेवा,शिक्षा,छात्र-छात्राओं के अनवरत समुन्नत विकास व

युवाओं में खेलों के प्रति भावना जागृत करने,पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहयोग करने, बीते दस वर्षों से पुस्तक महोत्सव के आयोजन व एटा स्थित जी.आई.सी. के 112 बरस पुराने ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार के पुनीत कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निर्वहन करने व समाज की अनुकरणीय व सुदीर्घ

सेवाओं हेतु राष्ट्र गौरव सम्मान से व नीम की छांव नामक पर्यावरण संस्था की प्रमुख, वनस्पति शास्त्र की प्रवक्ता डा० रिचा यादव को पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण अभियान में उल्लेखनीय सहयोग, महिला अधिकार कार्यकर्ता के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन हेतु पर्यावरण रत्न सम्मान से, श्री संजय मोंगा को समाज सेवा, युवाओं के विकास में तथा समाज की अनुकरणीय सेवाओं हेतु राष्ट्र गौरव सम्मान के अलावा डा० संजय राणा, श्री रामभरोस मीणा, श्रीमती शैली अग्रवाल, श्री आशीष शर्मा,श्री गगनदीप सिंह, श्रीमती रागिनी रंजन, श्रीमती प्रवीन इट्टन, श्री अनिल महाशय, श्री रामकृष्ण संघी, श्री अनिल तेहलानी,श्री निखिल मेहता,श्री सतेन्द्र पाल सिंह, श्री विनय खरे, श्री राजकुमार दुबे सहित 40 पर्यावरण एवं सामाजिक योद्धाओं को पर्यावरण गौरव व पर्यावरण रत्न सम्मान व कुमारी संजना सिंह, कुमारी शताक्षी सिंह व कुमारी अमाया सिंह को उनके पर्यावरण सम्बंधी प्रेम को दृष्टिगत रखते हुए बाल पर्यावरण प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में संयोजक श्री धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती रोनिका मेहता,श्री उदित कपूर,श्रीमती तृष्णा कपूर व श्रीमती पूजा मेहता आदि अनेकों पर्यावरण कार्यकर्ताओं का सहयोग व उपस्थिति उल्लेखनीय व प्रशंसनीय रही।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष