WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकार प्रताड़ना प्रकरण पर PCI का सख्त एक्शन* *अलीगंज थाने के आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को दिया नोटिस,बबलू चक्रवर्ती

*पत्रकार प्रताड़ना प्रकरण पर PCI का सख्त एक्शन*

 

*अलीगंज थाने के आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को दिया नोटिस*

 

-बबलू चक्रवर्ती

Oplus_131072

एटा । वाहवाही लूटने और जरूरत के समय चोली दामन का रिश्ता निभाने का दावा करने वाली पुलिस पत्रकारों के साथ किस तरह का व्यवहार करती हैं शायद ही किसी से छुपा होगा, अन्यथा जग जाहिर हैं कि पब्लिक के पैरोकार माने जाने वाले पत्रकारों को पुलिस न सिर्फ दुश्मन की नजर से देखती हैं बल्कि मौका मिलते ही उस पर अपना कोप बरपाने से भी नहीं चूकती । हालांकि इसके एक नहीं अनेकों मामले बतौर नमूना प्रकाश में आये हैं, लेकिन ताजा प्रमाण की बात करें तो अलीगंज के पत्रकार अभय गुप्ता से कबरेज के दौरान अलीगंज थाना पुलिस ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उसे सार्वजनिक अपमानित, मारपीट और अमानवीय व्यवहार करके जबरन अपनी गाड़ी में डालकर थाने भी ले गयी, पीड़ित पत्रकार अभय गुप्ता का आरोप हैं कि स्थानीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद जब न्याय नहीं मिला तो उन्होंने PCI की शरण ली और सम्पूर्ण घटना से सम्बंधित अपना एक वाद दायर किया, अभय के अनुसार PCI ने पत्रकार प्रताड़ना प्रकरण को गम्भीरता से लिया और थाना अलीगंज के आधा दर्जन पुलिस कर्मचारियों का जबाब तलब करने हेतु नोटिस जारी कर दिया । बरहाल देखते हैं कि आरोपी पुलिसजन किस तरह अपना बचाव करते हैं और PCI अपना अगला कदम क्या उठाता हैं …?

 

*Mansukh Times*

Leave a Comment