WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महा क्रांति के लिए”: 29 नवंबर को लखनऊ में गूंजेगा महापंचायत में हुंकार, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन देगी पूर्वांचल महापंचायत पार्टी

लखनऊ। देश में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज को नई ताकत देने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापकों एवं मीडिया सरकार एके बिंदुसार के नेतृत्व में 29 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली “पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महा क्रांति के लिए”महापंचायत” को पूर्वांचल महापंचायत पार्टी उत्तर प्रदेश ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रविंद्र कुमार जी के निर्देश पर पार्टी इस ऐतिहासिक महापंचायत में पूरी ताकत के साथ शामिल होगी। प्रदेश व पूर्वांचल के कोने-कोने से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर इस महापंचायत का हिस्सा बनेंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

*”यह लड़ाई सिर्फ पत्रकारों की नहीं, लोकतंत्र की है”*
मिंटू राजभर ने कहा कि आज के समय में सच बोलने, सवाल पूछने और समाज की पीड़ा को मंच देने वाले पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी किसी एक वर्ग का मुद्दा नहीं है, यह लोकतंत्र की रीढ़ है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी द्वारा उठाया गया यह कदम देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल महापंचायत पार्टी हमेशा से अधिकार वंचित समाज की आवाज रही है। जब बात संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आएगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। 29 नवंबर 2026 को लखनऊ की धरती से हम यह संदेश देंगे कि अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को कोई दबा नहीं सकता।

*हजारों कार्यकर्ताओं के साथ होगी ऐतिहासिक उपस्थिति*
पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर ने सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे पूरी तैयारी के साथ अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचें। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वांचल महापंचायत पार्टी की यह भागीदारी मीडिया अधिकार के महापंचायत को ऐतिहासिक बनाएगी और सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

*कार्यक्रम का उद्देश्य*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी द्वारा आयोजित इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सुरक्षित मंच देना, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

पूर्वांचल महापंचायत पार्टी ने अपील की है कि प्रदेश भर के सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी, पत्रकार और आम जनता इस महापंचायत में शामिल होकर लोकतंत्र को बचाने के इस संकल्प का हिस्सा बनें।


*मिंटू राजभर*
प्रदेश अध्यक्ष
पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, उत्तर प्रदेश

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment