रिपोर्ट: शकीर अख़्तर (सोनभद्र)
बभनी (सोनभद्र)। विकास खण्ड बभनी अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों में इन दिनों न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में न्याय पंचायत बरवाटोला की खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय बिछियारी के खेल मैदान में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अरविंद दूबे, एआरपी चन्द्रशेखर, भानू प्रताप सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पीटी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें कंपोजिट विद्यालय मझौली के छात्र-छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।

प्रतियोगिता परिणाम:
कबड्डी प्रतियोगिता:
प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग): प्राथमिक विद्यालय मझौली विजेता। भंवर उपविजेता बना।
* प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय जिगनहवां विजेता, प्राथमिक विद्यालय मझौली उपविजेता।
* उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): कंपोजिट विद्यालय मझौली विजेता, कंपोजिट विद्यालय बिछियारी उपविजेता।

पीटी प्रदर्शन
कंपोजिट विद्यालय भंवर विजेता तो कंपोजिट विद्यालय उपविजेता रहा।
श्रुतिलेख में कंपोजिट विद्यालय भंवर के श्रेया सुमन शाह प्रथम स्थान प्राप्त की।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवकुमार, अमित कुमार, मुस्तकीम, शशांक सिंह, अनिल गुप्ता, अरविंद सिंह, मुनेश्वर जायसवाल, संतोष यादव, प्रवीण कुमार कुरील, अन्नो खातून, , रमेश गुप्ता, प्रवीण कुमार, कृति, संतोष यादव, विनय कुमार, श्याम चरन, वैदेही पाण्डेय, आनन्द सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।














