एटा बिग ब्रेकिंग
कोतवाली देहात पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ नाबालिग के अपहरण, छेड़छाड़ और हत्या के आरोप में हुआ मुकदमा दर्ज।

शिकायतकर्ता का आरोप—दूध लेने गई 15 वर्षीय किशोरी देर रात तक वापस नहीं लौटी, तलाश के दौरान उसके पिता का शव पेड़ से लटका मिला।
परिजनों के मुताबिक, किशोरी को पुलिस ने अगले दिन बरामद किया, जिसके बाद उसने कई लोगों पर अपहरण, मारपीट और छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाए।
शिकायत में आरोप है कि किशोरी को जबरन वाहन में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और कमरे में बंद किया गया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि किशोरी को उसके पिता की हत्या कर शव लटकाए जाने की बात बताई गई, हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच अभी जारी है।
न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
फिलहाल सभी आरोप जांच के अधीन हैं। आरोपों की पुष्टि होना बाकी है और दोष तय करने का अधिकार सक्षम न्यायालय का है।
पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का बताया जा रहा है
















