*लखनऊ: नवरात्र में प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष आयोजन कराएगी योगी सरकार।*

मिशन शक्ति के तहत शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी (शनिवार से सोमवार) तक प्रदेश के चयनित देवी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मंदिरों में पारंपरिक देवी गीतों का गायन और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया जाएगा।
प्रत्येक मंदिर में तीन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। कुल 78 कलाकारों को मौका मिलेगा, जिनमें महिला कलाकारों की भागीदारी अधिक होगी।
लखनऊ के चंद्रिका देवी और संकटा देवी मंदिर तथा प्रयागराज के अलोपी देवी और ललिता देवी मंदिर में भी तीन-तीन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, आयोजन से पारंपरिक देवी गीतों और लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच और आजीविका का सहारा मिलेगा।















