WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत, उतारी गई आरती, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत, उतारी गई आरती

 

आकर्षक झांकियों और श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा बाह नगर, बारात देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

 

बाह(आगरा ) बाह में श्री रामलीला महोत्सव में गुरुवार को भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राम बारात को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीराम की बारात के दर्शन करने के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह नगरवासियों ने राम बारात का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और भगवान श्रीराम, माता सीता सहित सभी स्वरूपों की आरती उतारकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया और जय श्रीराम के जयकारों से गलियां गूंज उठीं।

राम बारात का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रमोद सैंतिया ने फीता काटकर किया। इसके बाद सुसज्जित झांकियों और भगवान श्रीराम के दिव्य स्वरूप के साथ बारात नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। बारात में भगवान श्रीराम के स्वरूप के साथ घोड़ों पर सवार लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। आकर्षक झांकियों, साज-सज्जा और धार्मिक उल्लास ने राम बारात की शोभा को और बढ़ा दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए आतुर दिखाई दिए।

राम बारात के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने बारात का स्वागत कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। राम बारात ने बाह की ऐतिहासिक रामलीला की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करते हुए नगर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

इस अवसर पर अरुण दुबे, मुकेश शर्मा पत्रकार,अंशुमान सेतिया, अन्नू पांडेय, मनोज तिवारी, शिबू पंडित, राहुल बौहरे, मोनू भारद्वाज, रमेश शर्मा, निशु गर्ग, आशु गर्ग, प्रयांश जैन,देवेंद्र कटारा, शानू तिवारी, पवन पुरोहित, गोपेश शर्मा, राजेश वफा, राजू शर्मा, नवीन मिश्रा, नीतेश शर्मा, अभिषेक भटेले , और मीडिया प्रभारी उत्तम दुबे सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment