WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, अब तक कुल 19 की मौत, 25 घायल- BMF News

●कोलकाता – दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, अब तक कुल 19 की मौत, 25 घायल- उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम भारी बारिश और अचानक उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, घायलों का अस्पतालों में उपचार जारी, पुलिस ने आयोजकों और सुरक्षा कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, घटना की जांच शुरू

 

●प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया- मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी

 

●पश्चिम बंगाल सरकार की आर्थिक मदद- मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25-25 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की, घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता और इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी

 

●अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंच गए थे, रविवार को हावड़ा और कोलकाता के कई दुर्गापूजा पंडालों में जाने का कार्यक्रम था, हादसे के बाद सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए, अमित शाह घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे

 

●जांच के आदेश- पंडालों में प्रवेश पर रोक- हादसे के बाद प्रशासन ने संबंधित पंडाल को बंद कर दिया है, घटना की जांच के लिए समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू, भीड़ प्रबंधन में लापरवाही की जांच की जा रही है।

Leave a Comment