WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डग्गेमार वाहनों के अवैध संचालन पर नहीं लगी लगाम तो सड़कों पर उतरेगा रोडवेज कर्मी: यू.पी. रोडवेज इम्प्लॉइज़ यूनियन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*डग्गेमार वाहनों के अवैध संचालन पर नहीं लगी लगाम तो सड़कों पर उतरेगा रोडवेज कर्मी: यू.पी. रोडवेज इम्प्लॉइज़ यूनियन*

 

 

 

*21 अक्टूबर से शुरू होगा चरणबद्ध आंदोलन; शासन व प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन*

 

आगरा: यू.पी. रोडवेज इम्प्लॉइज़ यूनियन, आगरा क्षेत्र की एक विशाल बैठक यूनियन भवन में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगरा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न डिपो के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और परिवहन निगम तथा कर्मियों के समक्ष उत्पन्न गंभीर संकट पर मंथन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पं. सत्य नारायन शर्मा ने कहा कि आगरा में अवैध रूप से संचालित डग्गेमार वाहन परिवहन निगम के अस्तित्व के लिए नासूर बन चुके हैं। खुलेआम बस स्टेशनों और प्रमुख पिकिंग प्वाइंट्स से यात्रियों को प्रलोभन देकर बैठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि बस स्टेशनों के 1 किलोमीटर के दायरे में कोई अवैध वाहन संचालित नहीं होगा और राष्ट्रीयकृत मार्गों पर डग्गेमार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, फिर भी स्थानीय पुलिस, आरटीओ और राजनीतिक संरक्षण के चलते यह खेल धड़ल्ले से जारी है। शर्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि “रोडवेज के राजस्व पर डकैती अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके लिए कर्मचारी जान की बाज़ी लगाने को भी तैयार हैं।”

यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री श्री रविन्द्र कुमार ने कर्मचारियों के आर्थिक शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डग्गेमारों के कारण लोड फैक्टर (आय) 50% से कम आने पर चालक और परिचालकों के वेतन से कटौती की जा रही है। इस अन्यायपूर्ण कटौती के चलते कर्मचारियों में गहरा असंतोष है, जो किसी भी वक्त सड़कों पर फूट सकता है। अध्यक्षीय संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह ने कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया कि यूनियन 21 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध अभियान छेड़ेगी। इसके तहत प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, रोडवेज निगम प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवैध संचालन पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। यदि समय रहते डग्गेमार वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो यूनियन उग्र आंदोलन करने और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी। बैठक में फोर्ट डिपो, ताज डिपो, ईदगाह डिपो, बाह डिपो, फाउंड्री नगर डिपो, मथुरा डिपो, क्षेत्रीय कार्यशाला तथा रोडवेज प्रशासनिक कार्यालय के प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अवैध संचालन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का संकल्प लिया।

Leave a Comment