WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

त्योहारों को लेकर फिरोजाबाद पुलिस अलर्ट, एडीजी और डीआईजी ने की समीक्षा बैठक; पुलिस लाइन का निरीक्षण।

राहुल शर्मा की खास रिपोर्ट

फ़िरोज़ाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा और पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज, आगरा ने मंगलवार को फिरोजाबाद पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में आयोजित गोष्ठी में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और पुलिस व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

बैठक के बाद अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित आदर्श भोजनालय, व्यायामशाला, कैंटीन, आदर्श बैरक, रेडियो शाखा और क्वार्टर गार्ड सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों, साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment