WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोपन में धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम की ऐतिहासिक बारात, जयकारों से गूंजा नगर

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • राम-जानकी विवाह उत्सव संपन्न, मनमोहक झांकियों पर हुई पुष्पवर्षा हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भव्य भंडारे का महाप्रसाद

चोपन (सोनभद्र)।स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में श्री श्री रेलवे रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं माता जानकी का पावन विवाह उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर में प्रभु श्री राम की भव्य व ऐतिहासिक बारात निकाली गई, जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा राम बारात का शुभारंभ पूर्व मंत्री सूबेदार प्रसाद के आवास के समीप से हुआ। सुसज्जित रथों, आकर्षक झांकियों, डीजे की भक्ति धुनों और भव्य आतिशबाजी के साथ निकली बारात में श्रद्धालु झूमते-गाते चल रहे थे। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सब्जी मंडी स्थित रामलीला मैदान पहुंची। पूरे रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत व आरती उतारी। दूल्हा बने भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मनमोहक स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मैदान में पहुंचते ही पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम-जानकी का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। मंच का कुशल संचालन रामलीला मंडली के व्यास पीठ द्वारा सुचारू रूप से किया गया। विवाह संपन्न होने के उपरांत समिति के अध्यक्ष *कमल* किशोर एवं प्रमुख समाजसेवियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी, सब्जी और बुंदिया का महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रेलवे रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह एसके सिंह दयाशंकर सिंह राजन जायसवाल अमर शर्मा जिला कार्यकारी सदस्य प्रदीप अग्रवाल सहित समिति के समस्त पदाधिकारी, सदस्य तथा भारी संख्या में प्रबुद्धजन व रामभक्त उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment