तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में एटा जिले से पहुंचे निषाद पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
( एससी आरक्षण मिलेगा तो शांति यदि नहीं मिलेगा तो होगी 2027 में वोट क्रांति )
———————————
एटा/दिल्ली ! आज बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महारैली में शामिल होने के लिए निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप एवं जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में एटा जनपद से निषाद पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए भारत सरकार से जोरदार मांग कर कहा कि कश्यप निषाद मल्लाह जातियों को पिछड़ी जाति की सूची से खारिज कर उत्तर प्रदेश के अंदर अनुसूचित जाति की संवैधानिक अनुसूची में 53 नंबर पर अधिसूचित मझवार एवं 66 नंबर पर अधिसूचित तुरैहा जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए ! निषाद पार्टी की संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महारैली में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि यदि एस.सी. आरक्षण मिलेगा तो रहेगी शांति यदि नहीं मिला तो आगामी विधानसभा चुनाव 2027 होगी वोट क्रांति ! इस अवसर पर आईटी सेल के जिला अध्यक्ष देवांश वर्धन कश्यप, गुलजारीलाल कश्यप , 106 जलेसर सुरक्षित विधानसभा के प्रभारी राजू कश्यप , शोभाराम कर्नल, अशोक शंखवार , गुड्डू सैफी , रवि कश्यप आज सैकड़ो लोग मौजूद रहे !














