WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डिजिटल टिकटिंग की ओर बढ़ता आगरा मंडल: यात्रियों, टिकट बिक्री और आय में उल्लेखनीय वृद्धि, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*डिजिटल टिकटिंग की ओर बढ़ता आगरा मंडल: यात्रियों, टिकट बिक्री और आय में उल्लेखनीय वृद्धि*

Oplus_131072

 

आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेन्द्र सिंह तथा श्री संजय गौतम सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग,आगरा द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देते हुए अनारक्षित टिकटों की बिक्री में डिजिटल भुगतान को व्यापक रूप से अपनाया एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2026-27 में डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या, डिजिटल टिकटों की बिक्री तथा डिजिटल भुगतान के माध्यम से प्राप्त आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 की अप्रैल से अगस्त अवधि की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 की इसी अवधि में डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 6.30 लाख से बढ़कर 9.92 लाख हो गई है, जो 57.46 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। इसी प्रकार, डिजिटल माध्यम से खरीदे गए कुल टिकटों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की अप्रैल से अगस्त अवधि में जहां 2.45 लाख डिजिटल टिकट जारी किए गए थे, वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की इसी अवधि में यह संख्या बढ़कर 3.94 लाख हो गई, जो 60.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इसी अवधि में डिजिटल भुगतान के माध्यम से प्राप्त आय ₹5.77 करोड़ से बढ़कर ₹9.33 करोड़ हो गई, जो 61.71 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।

डिजिटल भुगतान व्यवस्था के माध्यम से यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए नकद राशि की आवश्यकता नहीं होती तथा उन्हें त्वरित, सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी भुगतान सुविधा उपलब्ध होती है। इससे टिकटिंग प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होने के साथ-साथ आधुनिक एवं कैशलेस यात्रा व्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है। आगरा मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सरल एवं आधुनिक यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डिजिटल भुगतान के प्रति यात्रियों को जागरूक करने तथा अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए UPI एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु मंडल द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक एवं पारदर्शी यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आगरा डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों से वैध रेल टिकट लेकर यात्रा करने की भी अपील करता है।

Leave a Comment