WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का सराय ख्वाजा बाजार कमेटी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी*

 

 

*जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का सराय ख्वाजा बाजार कमेटी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया*

 

आगरा। देशभर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश और उनकी शिक्षाओं, अख़लाक, रहमत तथा इंसानियत के संदेश को याद करने का अवसर है। आगरा के सराय ख्वाजा स्थित शाही मस्जिद में भी इस मौके पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की शान में नात-ए-पाक पेश कीं। इस दौरान मौजूद लोगों ने पैगंबर की शिक्षाओं और उनके बताए इंसानियत, भाईचारे, प्रेम एवं रहमत के संदेश को याद किया। अलहाज हाफ़िज़ आलम रज़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बच्चे जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के सराय ख्वाजा बाजार पहुंचने पर बाजार कमेटी के व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बाजार कमेटी और क्षेत्रीय लोगों की ओर से बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।

शाही मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम और बच्चों के जुलूस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देते हुए जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की खुशियां मनाईं। शानदार आयोजन की क्षेत्रीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

Leave a Comment