*भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ गए विधायक*
*चारागाह और बंजर भूमि में प्रधान ने कॉमर्शियल में बदला*
*पीड़ितों ने डीएम से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग*
एटा। जिलाधिकारी विधायक के गिरवी रखा है क्या सांप सूंघ गया है,जो चारागाह की जमीन पर प्लाटिंग कर खरबों के बारे न्यारे हो चले हैं, जिलाधिकारी बोरिया बिस्तर लपेट कर तैयार रहें विधायक सदर सीट आशीष तिवारी के राज्य में ये नहीं चलेगा फैसला ओनदा स्पोट होगा,
ग्राम पंचायत नंदपुर खोडरा सकीट के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को संबोधित एक प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान राविंद्री देवी ने सड़कों के किनारे स्थित चारागाह और बंजर भूमि को अवैध रूप से कॉमर्शियल पट्टों में बदल दिया। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के रूप में अधिग्रहीत गाटा सं0-189स की भूमि पर करीब 100 पट्टे बेचे गए हैं।
ग्राम पंचायत नंदपुर खोडरा सकीट के अरविंद कुमार, जगपाल, अनिल कुमार अमरीश कुमार आदि का आरोप है कि गाटा सं0-189स
रकवा-0.607 हे0 का फर्जी पट्टा रामादेवी पत्नी बेचेलाल यादव ने बिना पत्रावली के सीधा इन्द्राज करा लिया था। बाद में इस भूमि को वीनस बंधू और ग्राम प्रधान राविंद्री देवी ने अन्य लोगों को बेच दिया। इन पट्टों की बिक्री में भ्रष्टाचार और सरकारी भूमि के गलत उपयोग का आरोप है। ग्रामवासियों ने तहसीलदार और थानाध्यक्ष रिजोर से मिलकर संयुक्त टीम गठित करने की मांग की है, ताकि इन पट्टों को अवैध रूप से कब्जा मुक्त किया जा सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस मामले में ग्रामवासियों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
















