WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

के.जी. इंटर कॉलेज में 36 साल बाद उमड़ा यादों का सैलाब; 1990 बैच ने किया गुरुओं का वंदन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*के.जी. इंटर कॉलेज में 36 साल बाद उमड़ा यादों का सैलाब; 1990 बैच ने किया गुरुओं का वंदन*

 

आगरा। हींग की मंडी स्थित के.जी. इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को एक भावुक और गरिमामयी दृश्य देखने को मिला। विद्यालय के 1990 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा ‘गुरु वंदन एवं पूर्व छात्र मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया। लगभग 36 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जब पुराने सहपाठी अपने गुरुजनों से मिले, तो सभी की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुओं के अभिनंदन के साथ हुई। पूर्व छात्रों ने अपने उन शिक्षकों का विधिवत पूजन और सम्मान किया, जिन्होंने दशकों पहले उनके भविष्य की नींव रखी थी। इस अवसर पर शिक्षकों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। समारोह के दौरान ‘गुरु-शिष्य संवाद’ मुख्य आकर्षण रहा। पूर्व छात्रों ने स्कूल के दिनों की शरारतें और गुरुओं द्वारा दी गई सीख को याद किया। शिक्षकों ने भी अपने पुराने शिष्यों को समाज में योग्य नागरिक के रूप में स्थापित देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें आशीर्वाद दिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पुष्पा बरयानी, दिलीप कुमार आहुजा, राजू शहौर और देवेन्द्र जगवानी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान शंकरलाल जी, अशोक कुमार बाबानी, ज्योति कल्याणी, कान्ता जी, नीता जी, खेमचन्द रोचानी, वंशिका आहुजा, धर्मेन्द्र भाटिया, विकास गुप्ता, योगेश एवं विजय आनंद सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Comment