WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कल्याणी नपीरसिया जी जैन मंदिर में नवीन संत भवन का शिलान्यास, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

* कल्याणी नपीरसिया जी जैन मंदिर में नवीन संत भवन का शिलान्यास, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब*

 

*आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में वार्षिक कलशाभिषेक, त्यागवृत्ति सम्मान एवं क्षमावाणी महोत्सव संपन्न*

 

आगरा।शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में सोमवार को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी,मोतीलाल नेहरू रोड पर नवीन संत भवन शिलान्यास समारोह, वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव, त्यागवृत्ति सम्मान समारोह एवं क्षमावाणी महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुए। पूज्य आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ।हीरालाल जी बीना बैनाड़ा तथा श्रीमती उषा जैन मारसस द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दियानवीन संत भवन का विधि-विधान के साथ हुआ| नवीन संत भवन का शिलान्यास रहा।इस मांगलिक अवसर पर सौभाग्यशाली परिवारों ने धार्मिक विधि-विधान के साथ शिलान्यास की क्रियाओं में सहभागिता की। इनमें डॉ. नितिन जैन,सुनील जैन एवं मधु जैन, शिखरचंद गोधा,राजेंद्र जैन एवं नीलम जैन लाहुडिया,सुशील जैन नसिया जी,जिनेंद्र अनीता जैन, भोलानाथ विमल कुमार सुनील जैन सिंघई,महेंद्र कुमार अमित जैन सेठी,रमेश चंद जैन राशन वाले तथा राजेश कुमार विशाल जैन परिवार शामिल रहे।सभी सौभाग्य शाली परिवारों द्वारा शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गईं।इन धार्मिक क्रियाओं का कुशल निर्देशन सनत कुमार विनोद जैन रजवास ने किया।नवीन संत भवन के शिलान्यास को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। समाज के लोगों ने इसे धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा संतों के प्रवास एवं साधना के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया

शिलान्यास समारोह के पश्चात श्री जी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर इंद्रों द्वारा विधि- विधान के साथ कलशाभिषेक किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर सुख- समृद्धि एवं समाज के कल्याण की मंगल कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक मंत्रोच्चार और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी ससंघ का सानिध्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र रहा।आयोजन के अंतर्गत त्यागवृत्ति सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें त्याग, तपस्या,संयम एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति समर्पित भाव रखने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। दशलक्षण पर्व के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले भक्तों का भी दुपट्टा पहनाकर एवं माला भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले समाजबंधुओं के योगदान को सराहा गया।क्षमावाणी महोत्सव के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, मैत्री और क्षमा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।जैन धर्म की परंपरा के अनुरूप सभी के प्रति क्षमाभाव रखने,आपसी मतभेदों को भुलाने और परस्पर सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में संपन्न हुए इन आयोजनों ने धार्मिक संस्कारों, अहिंसा, संयम, त्याग और परस्पर सौहार्द के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राकेश जैन पर्देवाले, राजेंद्र जैन एडवोकेट, डॉ. जितेंद्र जैन, विमल जैन,अनंत जैन, रमेश जैन,पवन जैन चांदी,सचिन जैन, सुनील जैन काका, सुबोध जैन,सचिन जैन, पंकज जैन,मनीष जैन लवली, अजय जैन,प्रांजल जैन,मोनू जैन, राहुल जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,दीपक जैन,प्रवीन जैन दीपक जैन,सहित आगरा दिगंबर जैन परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं सकल जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment