रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन/ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा एसडीएम आवास पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात 55 वर्षीय होमगार्ड जवान की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के अदालगंज निवासी रामचंद्र राव (55) पुत्र बिहारी राव होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी ओबरा एसडीएम आवास पर थी। रात में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। साथ मौजूद सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। वहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक जवान के परिजन और पुलिस-प्रशासन के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य व शांत है।















