*एटा ब्रेकिंग :-*
*एटा में तेज आंधी-बारिश और ओलों ने मचाई तबाही,कई जगह नुकसान*
*एटा जनपद में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई,तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया*
*कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। एक प्राइवेट एम्बुलेंस पर पेड़ गिरने से एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई*
*थाना पिलुआ क्षेत्र के गाँव ततारपुर अव्वल मे पेड गिरने से 6 भैस दव गई जेसीवी और गांव वालो की मददत से थाना प्रभारी संदीप राना ने उन्हें सुरक्षित निकाला।*
*ग्राम पंचायत ततारपुर अब्बल के गाँव नगला सैइया मे दीवार गिरने से दो लोग गंम्भीर रूप से घायल, धर्मपुर मे भी पेड गिरने से एक भैस की मौत पूरा मामला थाना पिलुआ का बताया गया है।*
*वहीं सड़क किनारे लगे खोखों पर भी पेड़ गिरे जिससे हुआ भारी नुकसान । जगह-जगह लगे होर्डिंग और टिन शेड भी आंधी में उड़ गए*
*ओलों से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा,प्रशासन राहत कार्य में जुटा,लोगों से सतर्क रहने की अपील की*














