*#एटा…*
*एटा में आज होगा भगवान परशुराम चौक का भव्य शुभारंभ, विशाल फरसा-धनुष बना आकर्षण*
शहर के प्रमुख परशुराम चौक पर भगवान परशुराम के दिव्य शौर्य और पराक्रम के प्रतीक विशाल फरसा-धनुष स्थापित किए जाने के बाद अब बुधवार, 9 सितंबर को इसका भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
शाम पांच बजे आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन के बाद चौक पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
अब शुभारंभ की तारीख तय होने के बाद बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों और शहर के गणमान्य नागरिकों के समारोह में पहुंचने की संभावना है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि शुभारंभ के बाद इस स्थान को आधिकारिक रूप से परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। नगर पालिका के सभी संबंधित दस्तावेजों में भी चौक का नाम परशुराम चौक दर्ज किया जाएगा।
















