WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा पर्यटन क्लब के 50 चयनित विद्यार्थियों की बस को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पटना पक्षी विहार के लिए किया रवाना, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

#एटा पर्यटन क्लब के 50 चयनित विद्यार्थियों की बस को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पटना पक्षी विहार के लिए किया रवाना*

 

*रामसर साइट पटना पक्षी विहार की जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन संभावनाओं से रूबरू होंगे विद्यार्थी*

 

एटा 07 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में गठित युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों के मध्य आयोजित पर्यटन विषयक विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 चयनित छात्र-छात्राओं को स्थानीय पर्यटन स्थलों के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया गया। बुधवार को जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कलेक्ट्रेट परिसर से विद्यार्थियों को ले जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर जलेसर स्थित रामसर साइट पटना पक्षी विहार के लिए रवाना किया तथा विद्यार्थियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को पटना पक्षी विहार के प्राकृतिक महत्व, जैव विविधता, विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों तथा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति एवं स्थानीय पर्यटन स्थलों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यटन स्थलों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

जनपद के प्रिंटर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज एवं श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, एटा के पर्यटन क्लब के विद्यार्थियों के मध्य डिजाइनिंग, पर्यटन क्विज, पर्यटन स्थलों की पेंटिंग, टूरिज्म फोटोग्राफी, पर्यटन रील एवं ट्रैवल लेखन आदि विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 चयनित छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयनित किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पटना पक्षी विहार की जैव विविधता, पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यटन, प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहरों के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ ही स्थानीय पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के प्रति रुचि उत्पन्न करना है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल,क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ अनुपम श्रीवास्तव सहित पर्यटन विभाग के संबंधित कर्मचारी एवं विद्यालयों की अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment