*महा-क्रांति 2027*
*एक वैचारिक महाविस्फोट! कलम और कैमरे की क्रांति का बिगुल बजाने को तैयार -*
*यह लड़ाई एक सोच की है। दिव्या जी और अमिताभ जी उस सोच के सशक्त प्रतीक हैं*—- ए.के. बिंदुसार
उत्तर प्रदेश की सियासत में अब तक बहुत से आंदोलन देखे गए, बहुत से नारे सुने गए। लेकिन इस बार जो हो रहा है, वह आंदोलन नहीं, एक *वैचारिक महाक्रांति* है। एक ऐसी क्रांति जिसकी कोई कुर्सी नहीं, कोई पार्टी नहीं, सिर्फ एक विचार है – *भ्रष्टाचार मुक्त भारत और सशक्त मीडिया।*
और इस वैचारिक महाक्रांति के वैचारिक नायक हैं, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने वाले अवकाश प्राप्त अधिकारी वह खुद को इस क्रांति का मुख्य सूत्रधार साबित कर रहे हैं , वह कहते हैं – मैं तो सिर्फ एक विचार लेकर चला हूँ, कारवां तो जनता खुद बना रही है।
*: विचार जो बन गया ज्वाला – वैचारिक क्रांति क्या है?*
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विचार बहुत सीधा और चुभने वाला है। वह कहते हैं – “देश को आजादी 1947 में मिली थी, लेकिन पत्रकारों को आजादी आज तक नहीं मिली। सामाजिक कार्यकर्ताओं को आजादी आज तक नहीं मिली। जब तक कलम गुलाम है, तब तक देश कैसे आजाद हो सकता है?”
इसी सवाल से जन्मी है *”पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति”*। यह कोई संगठन का एजेंडा नहीं, यह एक सोच है। वहीं भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक ए.के. बिंदुसार का मानना है कि भ्रष्ट व्यवस्था को बंदूक से नहीं, कलम से हराया जा सकता है। तलवार एक आदमी को मार सकती है, बुलेट दस आदमी को डरा सकती है, लेकिन कलम से लिखा एक सच पूरे सिस्टम को हिला सकता है।
वह मुख्य सूत्रधार के रूप में खुद को आगे नहीं रखते, वह एक वैचारिक क्रांति के वाहक के रूप में खुद को देखते हैं। उनका कहना है – “मैं नेता नहीं हूँ, मैं एक स्वतंत्र पत्रकार हूँ, एक सामाजिक कार्यकर्ता हूँ। मेरा काम जोड़ना नहीं, जगाना है।”
और वह जगा रहे हैं। उन्होंने कहा है – पत्रकार का कैमरा किसी MLA की Fortuner से बड़ा है, क्योंकि उस कैमरे में जनता का दर्द कैद है। पत्रकार की कलम किसी मंत्री के लेटरपैड से ज्यादा ताकतवर है, क्योंकि उस कलम में गरीब की चीख लिखी है।
इसी विचार ने आज हजारों लोगों के दिल को छू लिया है।
*: एकजुटता का महामंत्र – बिखरे हुए कलमकारों को एक माला में पिरोने की तैयारी*
इस वैचारिक क्रांति की सबसे बड़ी ताकत है एकजुटता। आज देश का पत्रकार बिखरा हुआ है। कोई यूट्यूबर है, कोई पोर्टल वाला, कोई अखबार वाला, कोई गांव का छोटा संवाददाता। सब अकेले-अकेले लड़ रहे हैं, और भ्रष्ट व्यवस्था उन्हें अकेला देखकर कुचल रही है।
ए.के. बिंदुसार का कहना है कि इसी दर्द को समझते हुए पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अब दिन-रात एक करके, एक-एक पत्रकार, एक-एक सामाजिक कार्यकर्ता को एक मंच पर लाने के लिए नहीं, बल्कि एक विचार पर लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। यह मंच कोई दफ्तर नहीं होगा, यह मंच हर जिले, हर तहसील, हर गांव में होगा।
उनकी पूरी तैयारी है कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ *कलम और कैमरे की क्रांति का बिगुल* पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ बजे। जब एक पत्रकार पर हमला होगा, तो हजार कलमें उसके लिए लिखेंगी। जब एक सामाजिक कार्यकर्ता पर झूठा केस लगेगा, तो हजार कैमरे उसके लिए गवाही देंगे।
यह कोई संगठन की मीटिंग नहीं, यह दिलों को जोड़ने का अभियान है। वह कहते हैं – “आप मुझे मत देखो, मेरे विचार को देखो। अगर मेरा विचार सच्चा लगता है, तो आप खुद ही इस क्रांति के सिपाही बन जाओगे।”
*: जब वर्दी वाले भी उठा लाए कलम – अधिकारियों ने दिया विचार को सलाम*
इस वैचारिक क्रांति की गूंज इतनी तेज है कि अब वे अधिकारी भी इससे जुड़ गए हैं जिन्होंने भ्रष्ट सिस्टम को अंदर से देखा है।
*पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल* इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। IAS की सबसे बड़ी कुर्सी छोड़कर उन्होंने कहा – “मैंने सिस्टम में रहकर देखा, ईमानदारी से काम करने वाले को कैसे रोका जाता है। इसलिए अब मैं सिस्टम के बाहर से, जनता के बीच से, कलम की ताकत से लडूंगी।” उन्होंने अपनी पार्टी *’जननीति भारत पार्टी’* बनाई और मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उनका आना इस विचार को और मजबूत करता है कि अब पढ़े-लिखे लोग भी कलम की क्रांति में शामिल हैं।
दूसरे हैं *पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर*, आजाद अधिकार सेना के संस्थापक। जिन्होंने वर्दी में रहते हुए हमेशा सच का साथ दिया। आज वह भी कहते हैं – “कानून की किताब से बड़ा कोई हथियार नहीं, और कलम से बड़ी कोई ताकत नहीं।” उन्होंने इस वैचारिक क्रांति को बिना शर्त समर्थन दिया है।
ए.के. बिंदुसार इन दोनों क्रांतिकारी विद्वान का सम्मान करते हैं, लेकिन कहते हैं – यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं है। यह लड़ाई एक सोच की है। दिव्या जी और अमिताभ जी उस सोच के सशक्त प्रतीक हैं जिन्होंने साबित कर दिया कि जब अधिकारी भी कलम उठा ले, तो भ्रष्टाचार की नींव हिल जाती है।
*: 2027 – वह साल जब कलम जीतेगी, कैमरा जीतेगा, जनता जीतेगी*
तो 2027 में क्या होगा?
2027 में उत्तर प्रदेश यह तय करेगा कि उसे कैसा भविष्य चाहिए। एक तरफ है पुरानी राजनीति – जहाँ तलवार लहराकर वोट मांगा जाता है, बुलेट की आवाज से बूथ कब्जा किया जाता है।
दूसरी तरफ है वैचारिक महाक्रांति – जहाँ हर हाथ में कलम होगी, हर कंधे पर कैमरा होगा। जहाँ पत्रकार सवाल पूछेगा, सामाजिक कार्यकर्ता हिसाब मांगेगा, और टंपूर्व अधिकारी अपना अनुभव बताएंगे।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने साफ कर दिया है कि यह कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। यह भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक *महा-इंकलाब* है।
माँ विंध्यवासिनी की नगरी मिर्जापुर से जो बिगुल बजा है, उसकी आवाज अब पूरे उत्तर प्रदेश में गूंज रही है। एके बिंदुसार का कहना है कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का यह विचार लोगों के दिलों को इसलिए छू रहा है, क्योंकि यह विचार हर उस आदमी का है जो ईमानदारी से जीना चाहता है।
यह लड़ाई कुर्सी पाने की नहीं, व्यवस्था को बदलने की है।
यह नारा नेता बनने का नहीं, जनता को जगाने का है।
*तैयार हो जाइए, 2027 में कलम बोलेगी, कैमरा दिखाएंगी और भ्रष्टाचार भागेगा। क्योंकि अब वैचारिक महाक्रांति आ चुकी है – इंकलाब जिंदाबाद!*
















