*उत्तर प्रदेश में “मीडिया संकल्प 2027” का आगाज:*
*पत्रकार सुरक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प*
खागा फतेहपुर। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल कोर कमेटी ने उत्तर प्रदेश की धरती से “मीडिया संकल्प 2027” मिशन की शुरुआत की है। संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री द्वारा घोषित इस मिशन का ध्येय प्रदेश में पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करना है।
“मीडिया संकल्प 2027” के तीन प्रमुख आधार
1. संगठन विस्तार (2 लाख वेरिफाइड सदस्य)
संगठनात्मक ढांचा: प्रदेश के 75 जिलों और 18 मंडलों में पूर्ण कमेटियों का गठन, जिसमें महिला, युवा और विधिक प्रकोष्ठ अनिवार्य होंगे।
डिजिटल पारदर्शिता: फर्जी सदस्यता रोकने के लिए डिजिटल पोर्टल लॉन्च। 31 दिसंबर 2027 तक 2 लाख सक्रिय सदस्य जोड़ने का लक्ष्य।
पत्रकार सुरक्षा और सम्मान
विधिक सहायता: हर मंडल में पैनल अधिवक्ताओं के जरिए 24 घंटे हेल्पलाइन और फर्जी मुकदमों में त्वरित कानूनी सहायता।
समाजसेवा और जन संवाद
जन संवाद यात्रा: हर माह 2 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व भ्रष्टाचार पर सीधी चर्चा।
500 ग्राम मीडिया केंद्र: ब्लॉक स्तर पर लाइव कवरेज और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु केंद्र स्थापित होंगे।
त्वरित सहायता: सामाजिक अन्याय की स्थिति में 48 घंटे के भीतर टीम मौके पर पहुंचेगी।













