WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम संबंध की चर्चा से सनसनी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम संबंध की चर्चा से सनसनी*

 

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहना कला गांव में सोमवार सुबह युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की उम्र करीब 19 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। मृतक युवक की पहचान प्रीतम के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक प्रीतम पहले से शादीशुदा था और रैपिडो में काम करता था। वहीं, युवती इंद्रावती का कुछ दिन पहले ही परिजनों ने रिश्ता तय किया था। बताया जा रहा है कि रविवार को इंद्रावती के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान घर में दोनों की मौत की घटना सामने आई। सोमवार सुबह शव फंदे पर लटके मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment