WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: अवैध खनन एवं वसूली के चलते डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशन में चकबंदी लेखपाल निलंबित, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: अवैध खनन एवं वसूली के चलते डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशन में चकबंदी लेखपाल निलंबित

———————————–

एटा !

जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन, अवैध वसूली एवं अन्य अनियमितताओं के मामलों में प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में तहसील जलेसर क्षेत्र में चकबंदी लेखपाल हरिओम सिंह के विरुद्ध प्राप्त गंभीर शिकायतों पर जांच के उपरांत बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल ऑडियो के आधार पर लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से कार्य के बदले धनराशि की मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान संबंधित लेखपाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है, जिससे दोषियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी के निर्देशन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित माल बाबू का पटल परिवर्तन कर ऑडियो की जांच भी की जा रही है, ताकि राजस्व कार्यों में निष्पक्षता बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, अवैध वसूली अथवा अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी !

Leave a Comment