Breaking News
*बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली करंट से युबक की मौत*
ए पी चौहान
जैथरा = ब्लॉक जैथरा के गांव नगला कंचन मे अभिषेक पुत्र दुर्गेश को ग्यारह हजार वोल्टेज के झूलते तार की बजह से जान से हाथ धोना पड़ा, पंद्रह बर्षीय अभिषेक गांव के जंगलो मे बकरियां चराने गया था तभी बकरियां भागने लगी तो उन्हें ईकठ्ठा करने के चक्कर मे भूल गया कि पॉवर लाइन का तार इतना नीचे है कि उसके सिर मे छू गया, छूते ही अभिषेक की बॉडी से धुआँ निकल गया प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया एक मिनट मे पूरा शरीर काला पड़ गया, तुरंत मौत के आगोश मे चला गया। वैसे ग्रामीणों ने बताया कि काफी बार बिजली विभाग को इसके बारे बताया गया मगर विजली विभाग के सर मे जू तक नहीं रेगीं, बस इसीलिए हसती खेलती ज़िन्दगी विभाग की उदासीनता के कारण चली गयी। गांव के लोगो ने बच्चे की बॉडी को लेकर सीधे जैथरा थाने आ गए, कानूनी कारवाही हेतु लिखित सूचना देकर विजली विभाग के खिलाफ कानूनी कारवाही की मांग की है, स्थानीय पुलिस ने अश्वासन दिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।







