WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सैन्य वर्दी पहनकर संवेदनशील क्षेत्र में घूम रहा युवक जांच के घेरे में, रिपोर्ट राहुल गुप्ता

सैन्य वर्दी पहनकर संवेदनशील क्षेत्र में घूम रहा युवक जांच के घेरे में

शहीद संग्रहालय परिसर में खुद को वरिष्ठ सैन्य अधिकारी बताने का दावा, पूछताछ के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय

 

शाहजहांपुर। शहर के अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को सैन्य अधिकारियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक स्वयं को सेना का वरिष्ठ अधिकारी बता रहा था, लेकिन पूछताछ के दौरान वह अपनी पहचान और तैनाती से संबंधित संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका।

जानकारी के अनुसार युवक शहीद संग्रहालय परिसर में सेना की वर्दी पहनकर मौजूद था। उसके कंधों पर लगे रैंक चिन्ह और व्यवहार को देखकर वहां मौजूद सैन्य अधिकारियों को संदेह हुआ। अधिकारियों ने जब उससे परिचय, पद और तैनाती के संबंध में जानकारी मांगी तो उसके जवाबों में कई विरोधाभास सामने आए।

पूछताछ में युवक की पहचान आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी दुर्गा इंक्लेव, हथौड़ा बुजुर्ग के रूप में हुई। प्रारंभिक स्तर पर उसके सेना से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने उसे आगे की जांच के लिए रोक लिया।

जिस क्षेत्र में युवक पाया गया, वह सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। आसपास छावनी परिषद, सैन्य अधिकारियों के आवास सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। ऐसे में सैन्य वर्दी पहनकर किसी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में घूमना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर विषय माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी संबंधित खुफिया एवं सैन्य जांच एजेंसियों को भी दी गई है। युवक की गतिविधियों, संपर्कों और उसके उद्देश्य की जांच की जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि यह पता लगाया जाए कि उसने सैन्य वर्दी क्यों धारण की और संवेदनशील क्षेत्र में उसकी मौजूदगी का उद्देश्य क्या था।

फिलहाल जांच एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों के सत्यापन और जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सैन्य वर्दी पहनकर स्वयं को उच्च अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करना गंभीर मामला है, जिसकी जांच सुरक्षा और कानून-व्यवस्था दोनों दृष्टिकोणों से आवश्यक है।

Leave a Comment