WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बटेश्वर में यमुना नदी में स्नान करते समय युवक नदी में डूबा,गोताखोर तलास कर रहे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

बटेश्वर में यमुना में डूबा युवक , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ।

बाह (आगरा)बटेश्वर में यमुना नदी में स्नान करते समय युवक नदी में डूबा,गोताखोर तलास कर रहे ।

गंगा दशहरा के पर्व पर अपने परिवार सहित युवक बटेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने आया था ।सुबह लगभग 4 बजे यमुना नदी स्थित नरुआ घाट पर इरादत नगर से आया परिवार स्नान करने लगा ।स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने से युवक का संतुलन बिगड़ने से नदी में डूबने लगा युवक को डूबता देख परिजन और अन्य श्रद्धालुओं ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया परंतु साहिल गहरे पानी मे डूबता चला गया ।सूचना पर पहुची पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोरो द्वारा युवक को ढूँढने का अभियान लगातार किया जा रहा है ।22 वर्षीय साहिल पुत्र हेत सिंह निवासी श्यामलाल की बगिया पोस्ट ककुआ थाना इरादत नगर जिला आगरा के यमुना नदी में डूबने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।सत्य देव शर्मा थाना प्रभारी बाह ने बताया कि गोताखोरों द्वारा स्टीमर से डूबे युवक को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है ।

Leave a Comment