WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्याद्वाद युवा क्लब के संयोजन में बाहुबली एनक्लेव में मनाया गया योग दिवस , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

स्याद्वाद युवा क्लब के संयोजन में बाहुबली एनक्लेव में मनाया गया योग दिवस

 

== योग स्थल पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया

 

पूर्वी दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( 21 जून ) पर स्याद्वाद युवा क्लब के संयोजन में पूर्वी दिल्ली के बाहुबली एनक्लेव में पूरे हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया गया । उल्लेखनीय है कि योग दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 6 बजे पार्श्वनाथ भगवान का सामूहिक अभिषेक करने के साथ हुआ ।

इस अवसर पर क्लब की भोला नाथ नगर टीम के अध्यक्ष संदीप जैन (सूर्या ) ने बताया कि प्रकृति के करीब आने के लिए , सकारात्मक विचारों के प्रवाह के लिए , मन को एकाग्र करने के लिए आज स्याद्वाद युवा क्लब द्वारा “योग के कार्यक्रम” का आयोजन किया गया है ।

कार्यक्रम में आर एस एस के पूर्वी विभाग कार्यवाह सुरेश जैन,जिला संघचालक महेश गोयल, प्रदेश भाजपा मंत्री सारिका जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिलाध्यक्ष विपिन जैन, मनोनीत पार्षद मनोज जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव निशाना, आप नेता राहुल जैन, अंहिसा धाम के अध्यक्ष रवि जैन, क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश जैन , मुदित जैन, अनुज जैन, मनोज जैन व रोहित जैन सहित सभी क्षेत्रो के-पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आयु- धर्म,राग-द्वेष से परे है योग ! योग से होने वाले लाभों की गणना नही की जा सकती । इसीलिए तो कहा गया है – “योग भगाए रोग”। स्वस्थ जीवन शैली और बेहतर जीवन के लिए अत्यंत उत्कृष्ट अभ्यास है योग !

इस मौके पर अंहिसा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से योग स्थल पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया जिसमें लोगों की शुगर व वीपी सहित कई अन्य जांच भी मुफ्त की गई

Leave a Comment