WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नरौरा गंगा नहर में कूदी महिला 4 किलोमीटर नहर में चलने के बाद सुरक्षित रहना चर्चा विषय बनी हुई हैBMF News

नरौरा हजारा नहर से कूदी महिला को गोताखोरों की मदद से , हजारा नहर से सुरक्षित निकालकर पुलिस ने पुत्री को सौंपा

 

नरौरा गंगा नहर में कूदी महिला 4 किलोमीटर नहर में चलने के बाद सुरक्षित रहना चर्चा विषय बनी हुई है

 

रामघाट (बुलंदशहर), 29 जुलाई। थाना रामघाट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के गंगा में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी पुत्री को सौंप दिया गया है

पुलिस के अनुसार मंजू देवी (55 वर्ष), पत्नी विष्णु, निवासी नगला मोहन जुगसाना, थाना बलदेव, जनपद मथुरा, अपनी बेटी रमा (25 वर्ष) के साथ नरौरा गंगा घाट पर स्नान करने आई थीं। इसी दौरान मंजू देवी अपनी बेटी को छोड़कर अचानक गंगा के सभी हजारा नहर में छलांग लगा और जो तेज पानी के बहाव के साथ बहते हुए हजारा नहर, ग्राम गोकुलपुर खादर तक पहुंच गईं।

सूचना मिलने पर थाना रामघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक जांच में महिला पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उनकी बेटी रमा के सुपुर्द कर दिया।

थानाध्यक्ष रामघाट देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मोहित कुमार अकबर अंकुर कप्तान सिंह बृजदीप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मंजू देवी के बताने पर उनकी बेटी के सुपुर्द कर दिया गया है

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment