*एटा – त्यौहारों के दृष्टिगत सीओ सकीट नीतीश गर्ग द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त।*
थाना मलावन क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा शराब के ठेकों, ठेले, संदिग्ध वाहन, होटल आदि को चेक किया गया।
साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफ़वाह भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु हिदायत दी गई।
साथ ही सामूहिक विवाह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।









