WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रेम एवं सद्भाव से वर्तमान में भी स्थापित हो सकता है राम राज्य: शालिनी त्रिपाठी 

प्रेम एवं सद्भाव से वर्तमान में भी स्थापित हो सकता है राम राज्य: शालिनी त्रिपाठी

 

जमालपुर(मीरजापुर) हसौली स्थित विघ्न हरण हनुमत धाम मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के विश्राम संध्या गुरुवार को मानस मयूरी शालिनी तिवारी ने भरत चरित एवं राम राज्याभिषेक की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान से जुड़ने का सबसे सरल तरीका उनके नाम का संकीर्तन करना है।अगर हमें समाज में रामराज्य की स्थापना करनी है तो हम सबको मिलकर परस्पर प्रेम एवं सद्भाव से रहना होगा तभी हमारे जीवन में राम राज्य आ सकता है।इससे पूर्व मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने द्वीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से आह्वान किया कि भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलकर सामाजिक विकारों को दूर किया जा सकता है।कथा के अंत में श्रोताओं में प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान वीरेंद्र सिंह,हरवंश सिंह, सुजीत सिंह,ज्ञान सिंह, अशोक दीक्षित, अमरनाथ पांडेय,विकास पांडेय,दीपक राय, रविशंकर तिवारी,महेंद्र केशरी,दीपू सिंह, मारूति नंदन, श्याम सुंदर, मनोज दूबे, दुर्गा सिंह, शिवा सोनकर,सदावृक्ष सिंह, राहुल दूबे, विनीत कुमार, राम आसरे मिश्रा मौजूद रहे।अध्यक्ष रजनीश दुबे ने अतिथियों स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन श्रीश द्विवेदी रंजन ने किया

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment