WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाईं, प्रेमी के साथ मिलकर सांप से डसवाकर पति को मार डाला”BMFNEWS

प्यार में अंधी पत्नी, सांप से भी खतरनाक निकली!””नींद की गोली खिलाई… और मौत भेज दी”। पति को लगा हादसा, पुलिस को मिली साजिश”। “2019 से चल रहा था अफेयर, 2025 में कर दी हत्या”। “कोबरा नहीं, इंसान ज्यादा जहरीला होता है”। “पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाईं, प्रेमी के साथ मिलकर सांप से डसवाकर पति को मार डाला”* 🐍

*हस्तिनापुर, मेरठ – थाना क्षेत्र बड़ोतरा गांव*

 

मृतक थे अंजुल कुमार पंवार (32),जो एक स्कूल संचालक थे।आरोपी है पत्नी कोमल, और प्रेमी तुसार उर्फ कल्बु मलिक, और 2 सपेरे मोनू और उदय।

पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल और तुसार का 2019 से प्रेम संबंध था। शादी के बाद से ही दोनों अंजुल से छुटकारा पाना चाहते थे।रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर साजिश रची। साथ में 20 लाख बीमे के भी हड़पने थे।प्लान के तहत 5 लाख रुपये सपेरों को देने तय हुए।

पहले नींद की गोलियां दी। तुसार ने कोमल के जरिए अंजुल को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। फिर सांप से डसवाया। रात करीब 2 बजे जब अंजुल गहरी नींद में था, तुसार ने सपेरे उदय को बुलाया। सपेरे ने अंजुल के हाथ-पैर पर कोबरा सांप से डसवाया और सांप को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सुबह कोमल ने इसे सांप के काटने का हादसा साबित करने का नाटक रचा।

परिजनों के शक पर पुलिस ने जांच की। मोबाइल कॉल डिटेल से सबूत मिले।

पुलिस ने पत्नी कोमल, प्रेमी तुसार और दोनों सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से 2 कोबरा सांप भी बरामद हुए।

SSP मेरठ *अभिनव पांडेय* के अनुसार आरोपियों पर हत्या, साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

3 बड़े सबक इस खबर से:*

1. *भरोसा सबसे खतरनाक हथियार*: अपना ही सबसे बड़ा दुश्मन बन जाए तो बचाव मुश्किल

2. *लालच का अंत बुरा*: 20 लाख के लिए एक जान ले ली

3. *कानून से बच नहीं सकते*: हादसा बनाने की कोशिश भी पकड़ी गई

ये घटना दिल दहला देने वाली है।

Leave a Comment