WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बुजुर्ग से शादी करने को मना किया तो युवती के प्राइवेट पार्ट्स पर डाला खौलता पानी, 3 लाख में तय हुआ था सौदाBMF News

बुजुर्ग से शादी करने को मना किया तो युवती के प्राइवेट पार्ट्स पर डाला खौलता पानी, 3 लाख में तय हुआ था सौदा।

 

हरियाणा : प्रदेश के फरीदाबाद में 23 वर्षीय युवती को कथित तौर पर खौलता पानी डालकर गंभीर रूप से झुलसाने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रहने वाले एक दंपती उसकी शादी एक बुजुर्ग व्यक्ति से कराने की तैयारी कर रहे थे। जब उसने बार-बार मना किया तो उसके प्राइवेट पार्ट्स पर खौलता पानी डाल दिया। जिससे वो 50 फीसदी जल गई। युवती का दावा है कि शादी के लिए उसका कथित तौर पर 3 लाख रुपये में सौदा किया गया था। विरोध करने के बाद उसे गंभीर रूप से जला दिया गया और इलाज के लिए घर से बाहर भी नहीं जाने दिया गया। पुलिस फिलहाल युवती के बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

 

सोते समय खौलता पानी डालने का आरोप

 

प्रीति के मुताबिक, करीब दो महीने तक धर्मेंद्र और ललिता के साथ रहने के दौरान उसे पता चला कि उसकी शादी करीब 65 वर्षीय व्यक्ति से कराने की तैयारी की जा रही है। उसका आरोप है कि इसके लिए 3 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उसे इलाज के लिए बाहर जाने नहीं दिया गया। कथित तौर पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया और उसका मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया गया। पड़ोस में रहने वाली एक युवती को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने पीड़िता के मौसा को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

 

पुलिस के साथ पहुंचकर कमरे से निकाला और फिर BK अस्पताल से दिल्ली रेफर

 

पंकज के मुताबिक, वह 18 अगस्त की शाम कुरेशीपुर पहुंचा, लेकिन कथित तौर पर घर का दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद 19 अगस्त को वह पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला खुलवाया गया और प्रीति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रीति को सबसे पहले फरीदाबाद के BK अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, वह ICU में भर्ती है। फिलहाल डॉक्टरों की ओर से उसकी स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

दो साल पहले हुई थी शादी, फिर पति से अलग हुई

 

परिजनों के अनुसार, प्रीति मूल रूप से बिहार के टिक्का टोला शहापुर की रहने वाली है। करीब दो साल पहले उसकी शादी फरीदाबाद के कुरेशीपुर निवासी रोहित से हुई थी। रोहित एक निजी कंपनी में काम करता है। परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और करीब दो महीने पहले प्रीति पति से अलग हो गई थी। इसके बाद उसकी जान-पहचान धर्मेंद्र और ललिता से हुई। प्रीति के मौसा का आरोप है कि दोनों ने उसे बेटी की तरह रखने और बाद में उसकी शादी करने का भरोसा दिया था। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं की है।

 

पुलिस बोली : बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई

 

धौज थाना प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक, युवती फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसका बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल जाएगी। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 3 लाख रुपये में शादी का सौदा होने के आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment