कांवड़ियों की सेवा में आगे आया विश्व हिन्दू परिषद, कासगंज रोड पर लगाया सेवा शिविर, रिपोर्ट अरविन्द चौहान

 

 

कांवड़ियों की सेवा में आगे आया विश्व हिन्दू परिषद, कासगंज रोड पर लगाया सेवा शिविर।

—————————————————

 

एटा, 9 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद एटा द्वारा आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को कासगंज रोड स्थित गुरुकुल के पास कांवड़ियों की सेवा एवं सहायता के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरिद्वार एवं अन्य तीर्थस्थलों से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए पेयजल, जलपान एवं प्राथमिक सहायता जैसी व्यवस्थाएं की गईं। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं सेवा भाव के साथ कांवड़ियों की सहायता की तथा उनके सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना स्वयं भगवान शिव की सेवा के समान है।इसके साथ साथ कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

शिविर में,मूकेश राठौर जिला मंत्री,अभिनव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, अनुभव गुप्ता,दिव्यम चौहान, सुभाष पाल, नितिन गुप्ता, अवधेश कुशवाह,सौरभ सोलंकी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment